चूरू: राजकीय भरतिया अस्पताल में भाजयुमो ने रक्तदान शिविर लगाकर सेवा भावना दिखाई, विधायक हरलाल सारण रहे मौजूद
Churu, Churu | Sep 26, 2025 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर मनाए जा रहे सेवा पखवाड़े के तहत शुक्रवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ विधायक हरलाल साहरण, विधानसभा संयोजक पदम सिंह राठौड़, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मदन गोपाल बालान, मंडल अध्यक्ष सुरेश सारस्वत व धर्मेंद्र राकसिया ने किया।