चूरू: कोतवाली थाना के साइबर सेल ने बड़ी सफलता हासिल की, 2 लाख से अधिक राशि पीड़ितों को करवाई रिफंड
Churu, Churu | Sep 26, 2025 चूरू के कोतवाली थाना की साइबर सेल ने सतर्कता और त्वरित कार्रवाई का शानदार उदाहरण पेश किया है। साइबर पुलिस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के आधार पर 5 परिवादियों को 2 लाख 1 हजार 192 रुपये की ठगी की रकम वापस दिलवाई गई, वहीं CEIR पोर्टल पर गुमशुदा 2 मोबाइल फोन भी बरामद किए गये।