चूरू: ज़िला परिषद् सभागार में राजीविका की समीक्षा बैठक हुई, नवाचारों को मिली सराहना
Churu, Churu | Sep 26, 2025 चूरू ज़िला परिषद् सभागार में शुक्रवार को राजीविका की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जयपुर से आए अधिकारी उमैद सिंह एवं प्रशांत कुमार ने जिले के विभिन्न ब्लॉकों में किए गए औचक निरीक्षणों की समीक्षा करते हुए फ्लैगशिप योजनाओ पर विस्तृत चर्चा की। बैठक की अध्यक्षता डीपीएम दुर्गा देवी ढाका ने की।