मोहनिया: पेट्रोल, डीजल और गैस की कीमतों व किल्लत के विरोध में कांग्रेस ने प्रधानमंत्री और पेट्रोलियम मंत्री का किया पुतला दहन
मोहनिया के चांदनी चौक पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राधेश्याम कुशवाहा एवं प्रखंड अध्यक्ष रामप्रवेश सिंह के नेतृत्व में गुरुवार दोपहर 3:40PM बजे समता भवन से आक्रोश मार्च चांदनी चौक पहुंचा जहां पेट्रोल डीजल और गैस के बढ़ते कीमत और किल्लत के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी का पुतला दहन कर मुर्दाबाद के नारेबाजी की।