पीलीभीत: लखनऊ आग हादसे के बाद पीलीभीत प्रशासन हुआ अलर्ट, लाइब्रेरी और कंप्यूटर सेंटरों पर की गई छापेमारी
लखनऊ में हाल ही में कोचिंग सेंटर में आग लग गई थी, जिसमें कई लोगों की मौत की सूचना सामने आई घटना के बाद पीलीभीत प्रशासन भी अलर्ट मोड में आ गया है। इसी क्रम में सिटी मजिस्ट्रेट विजयवर्धन तोमर के नेतृत्व में फायर ब्रिगेड टीम ने शहर की कई लाइब्रेरी और कंप्यूटर केंद्रों पर छापेमारी की। जांच के दौरान कई संस्थानों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी पाई गई।