दिवाली के बाद से ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले परंपरागत मड़ई मेलों की श्रृंखला में रविवाार को सेमरखापा में मड़़ई का आयोजन किया गया। रात आठ बजे तक मड़ई में चहल पहल बनी रही। मढ़ई मेले की शुरूआत चंडी पूजन से हुई। इसके बाद यादव समाज के लोगों ने अहीर नृत्य की प्रस्तुतियां दी। रंग बिरंगे परिधानों में सजे नर्तक दलों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी।