खैरथल: खैरथल तिजारा जिले में स्कूलों का समय बदला गया, अब सुबह 10:30 बजे से 11:00 बजे तक चलेंगे
खैरथल तिजारा जिले में बढ़ती गर्मी और लू के मध्य नजर प्री प्राइमरी से कक्षा आठ तक के स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। PRO अतर सिंह ने मंगलवार सुबह 8:00 बजे बताया कि जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। यह आदेश 28 अप्रैल मंगलवार से लागू होंगे इन कक्षाओं में स्कूल सुबह 7:30 से 11:00 तक संचालित होंगे। ऊपर की क्लासेस यथावत रहेंगी ।