दरभा: जूनियर नेशनल क्रिकेट में छिंदबहार की रागिनी बघेल का चयन, जिले में खुशी की लहर
Darbha, Bastar | Apr 28, 2026 बस्तर जिले के दरभा विकासखंड अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, छिंदबहार की कक्षा 10वीं की छात्रा रागिनी बघेल ने जूनियर राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता में चयनित होकर पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के दम पर रागिनी ने यह उपलब्धि हासिल की है।