मैनपुरी: कुर्रा क्षेत्र में दबंगों द्वारा पीड़िता की जमीन पर जबरन कब्जा, एसपी से की गई शिकायत
कुर्ला थाना क्षेत्र के नगला बिका निवासी सुषमा देवी पत्नी हरिकिशन ने एसपी कार्यालय पहुंच शिकायती पत्र देते हुए बताया है। कि दबंगों के द्वारा उनकी जमीन पर जबरन तरीके से कब्जा किया जा रहा है। जिसको लेकर पीड़िता ने एसपी कार्यालय पहुंच दबंगो के खिलाफ कार्रवाई किए जाने को लेकर शिकायती पत्र देते हुए मदद की गुहार लगाई है।