गुना नगर: सरकारी शिक्षक ने स्कूल में की थी आत्महत्या, जिला न्यायालय ने पूर्व BEO और CAC को सुनाई 7 वर्ष की सजा, लगाया जुर्माना
गुना जिला न्यायालय ने बमोरी के पूर्व BEO राजीव यादव और CAC छतर सिंह को 7 वर्ष की सजा सुनाई है दोनों पर ₹30000 का जुर्माना लगाया है। 24 दिसंबर को अभियोजक अलंकार वशिष्ठ ने बताया, प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश अमिताभ मिश्र ने फैसला सुनाया। 18 अप्रैल 2023 को शासकीय प्राथमिक विद्यालय गमरिया के टपरे में सहायक शिक्षक धर्मेंद्र सोनी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी।