बख्शी का तालाब: महिगवां पुलिस ने मारपीट और जानलेवा हमले के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार, बड़ी कार्रवाई
लखनऊ के महिगवां थाना पुलिस ने मारपीट, जानलेवा हमले और एससी/एसटी एक्ट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी आकाश उर्फ आकर्ष (21) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मंगलवार को मवई कला चौराहे स्थित एक होटल के पास से उसे दबोचा। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2025 में मुकदमा दर्ज हुआ था और वह गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार छिपता फिर रहा था।