कैराना: कांधला पुलिस ने बाइक सवार दो मादक पदार्थ तस्करों को किया गिरफ्तार, अवैध चरस बरामद
सहारनपुर डीआईजी की ओर से मादक पदार्थ तस्करों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए आपरेशन सवेरा चलाया जा रहा है। इसी के तहत कांधला पुलिस के हाथ सफलता लगी है। शनिवार दोपहर करीब दो बजे पुलिस ने बताया कि बाइक सवार दो मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से 700 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम मुस्तफा व उस्मान बताए।