पालीगंज: महाबलीपुर के पास नहर में स्कॉर्पियो पलटने से माँ-बेटी की मौत, तीन घायल
Paliganj, Patna | Aug 17, 2025 पालीगंज के महाबलीपुर के पास नहर में एक स्कॉर्पियो के पलटने से स्कॉर्पियो पर सवार मां और बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ड्राइवर समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक रुखसाना परवीन और सायरा खातून बताई जा रही है। दोनों माँ और बेटी बताई गई है। दुर्घटना रविवार की दोपहर 1:41 के करीब हुई। बेतिया से औरंगाबाद के नवीनगर सभी लोग जा रहे थे।