पालीगंज: जरखा गांव में खेलने के दौरान पोखरा में डूबने से एक बच्चे की मौत
Paliganj, Patna | Aug 16, 2025 पालीगंज के सिंगोड़ी थाना क्षेत्र के जरखा गांव में खेलने के दौरान पोखरा में गिरकर डूबने से एक बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की मौत के बाद परिवार वालों के बीच कोहराम मच गया है। घटना शनिवार की सुबह करीब 11:25 की बताई जा रही है। मृतक की पहचान धर्मेंद्र बिंद के 10 वर्ष से पुत्र संदीप कुमार के रूप में की गई है। मृतक के शव को जब्त कर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।