शौक पूरे करने के लिए चुराते थे बाइक, बेचते समय पुलिस ने पकड़ा, अवैध तमंचा और चोरी की 5 बाइक भी बरामद
कमिश्नरेट के मंडुआडीह थाने की पुलिस ने चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 2 शातिरों को गिरफ्तार किया है। साथ ही उनके पास चोरी की 5 मोटरसाइकिल भी बरामद की है। डीसीपी वरुणा जोन श्याम नारायण पाण्डेय ने घटना का खुलासा किया। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस आर्म्स एक्ट समेत अन्य विभिन्न धाराओं में अग्रिम कार्यवाही में जुटी हुई है।