वाराणसी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी हिमांगी सखीः देश की पहली किन्नर महामंडलेश्वर
वाराणसी लोकसभा सीट से देश की पहली किन्नर महामंडलेश्वर हिमांगी सखी चुनाव लड़ेंगी। अखिल भारत हिंदू महासभा ने सखी को वाराणसी संसदीय सीट से टिकट दिया है। पांच भाषाओं में भागवत कथा सुनाने वाली हिमांगी किन्नरों के लिए समान अधिकारों की लड़ाई लड़ने के लिए मैदान में उतरी हैं। 12 अप्रैल से किन्नर महामंडलेश्वर वाराणसी में अपना चुनाव प्रचार भी शुरू करेंगी।