राजपुर: भगवानपुर गांव के युवक की दुबई में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Rajpur, Buxar | Apr 1, 2026 राजपुर थाना क्षेत्र स्थित खीरी पंचायत के भगवानपुर गांव के 24 वर्षीय अभय पासवान की दुबई में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है । अभय पासवान अपने परिवार के मुख्य कमाने वाले सदस्य थे। वह अपने पिता अरविंद पासवान के बड़े पुत्र था और घर की आर्थिक जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर थी।