सागर नगर: पटवारी संघ ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर कार्यालय में दिया ज्ञापन
सागर में मध्यप्रदेश पटवारी संघ जिला शाखा के तत्वावधान में शुक्रवार को जिलेभर के पटवारी कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने 11 सूत्री मांगों को लेकर प्रमुख सचिव राजस्व और आयुक्त भू-अभिलेख ग्वालियर के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान पटवारियों ने अपने हक की मांग को लेकर नारेबाजी की ।