मोतिहारी: मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत बिहार की 25 लाख से अधिक महिलाओं को भेजी गई दूसरी किस्त
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत आज बिहार के कुल 25 लाख से अधिक महिलाओं को डी०वी०टी० के माध्यम से कुल 2500 करोड़ की राशि भेजा गया है। इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण जिला के राजेंद्र प्रसाद भवन,मोतिहारी में भी देखा गया। जिसमें जिलाधिकारी,पूर्वी चंपारण एवं अन्य विभागों के पदाधिकारियो के साथ- साथ लगभग 500 की संख्या में जीविका दीदियाँ उपस्थिति रहीं।