मोतिहारी ALTF टीम ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में शराब के विरुद्ध कार्रवाई किया है। पुलिस टीम ने छापेमारी कर विभिन्न जगहों से 200 लीटर देसी शराब को बरामद किया। इस दौरान 1000 लीटर अर्धनिर्मित शराब को विनष्ट किया गया। अभियान के तहत उक्त कार्रवाई की गई। जानकारी मोतीहारी पुलिस के द्वारा रविवार की रात 8:29 पर दी गई।