बरेली: लक्ष्मीनगर के रहने वाले व्यक्ति को मामूली कहासुनी पर दबंगों ने जमकर पीटा, व्यक्ति हुआ घायल
नवाबगंज थाना क्षेत्र मोहल्ला लक्ष्मी नगर के रहने वाले सीताराम ने जिला अस्पताल में बताया कि पड़ोस के रहने वाले कुछ दबंगों से मामूली कहासुनी हो गई जिससे उन्होंने लाठी डंडों से उन पर जानलेवा हमला कर दिया,जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए परिजनों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा मामले की पुलिस से शिकायत कर दी गई है।