बरेली: बरेली में तेज धमाके की आवाज से सहमे लोग, रहस्यमय धमाके की गूंज से घरों से बाहर निकले लोग
बरेली में शुक्रवार को सुबह 11.30 बजे रहस्यमय धमाके की आवाज ने पूरे शहर को हिला दिया। किसी ने इसे भूकंप समझा तो किसी ने कुछ और गतिविधि। हर कोई सशंकित होकर लोगों से पूछताछ करता रहा। सोशल मीडिया पर धमाके की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। लोग पोस्ट डालकर धमाके के बारे में जानकारी करते रहे। शहर से लेकर देहात तक यह आवाज सुनी गई।