मोहनलालगंज: जमीन विवाद में दबंगई: प्लॉटिंग को लेकर युवक पर किया हमला, जान से मारने की धमकी, केस दर्ज
लखनऊ के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर मारपीट और धमकी का मामला दर्ज हुआ है। पीड़ित दीपक यादव के अनुसार 27 मार्च 2026 को टिकरन खेड़ा स्थित अपनी जमीन पर मौजूद थे, तभी कपिल यादव अपने साथियों के साथ कार और थार से मौके पर पहुंचा। आरोप है कि प्लॉटिंग कब्जेदारी को लेकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई।