घोड़ाडोंगरी: पाथाखेड़ा में करंट लगने से युवक की हुई मौत, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
घोड़ाडोंगरी तहसील के पाथाखेड़ा में करंट लगने से बुधवार को एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने युवक के शव का घोड़ाडोंगरी अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। घोड़ाडोंगरी अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार पाथाखेड़ा में वेल्डिंग करने के दौरान करंट लगने से पवन विश्वकर्मा की मौत हो गई। परिजन उसे घोड़ाडोंगरी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया।