घोड़ाडोंगरी: हीरावाड़ी गांव में बीमारी फैलने की सूचना पर बीएमओ ने गांव का किया निरीक्षण
घोड़ाडोंगरी तहसील के हीरावाड़ी गांव में बीमारी फैलने की सूचना पर मंगलवार को घोड़ाडोंगरी बीएमओ डॉ संजीव शर्मा ने गांव का निरीक्षण किया। इस दौरान गांव में बीमारी की स्थिति के बारे में स्वास्थ्य विभाग की टीम एवं ग्रामीणों से जानकारी ली। बीएमओ डॉक्टर संजीव शर्मा ने बताया कि हीरावाड़ी गांव में बीमारी फैलने की सूचना मिली थी। गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजी गई।