पटना ग्रामीण: बाइपास थाना क्षेत्र में नशे में धुत कार चालक ने मैजिक वाहन में टक्कर मारी, पुलिस ने चालक को गिरफ्तार किया
रविवार की सुबह बाइपास थाना इलाके में नशे में धुत्त कार ड्राइवर ने मैजिक वाहन में टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने ड्राइवर को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। सुबह 11:00 बाइपास थाना प्रभारी ने बताया कि कार ड्राइवर मुन्ना कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है, वह नशे की हालत में था।