गुरारू: पहरा पंचायत: एक ही रात में दो घरों में चोरी, चोरों ने लाखों की संपत्ति पर किया हाथ साफ
Guraru, Gaya | Apr 19, 2026 पहरा पंचायत अंतर्गत गोंडी एवं सिकंदराचक गांव में शनिवार रात चोरों ने दो अलग-अलग घरों को निशाना बनाकर लाखों रुपये की संपत्ति की चोरी कर ली। घटना की जानकारी गृहस्वामियों को रविवार सुबह नींद खुलने के बाद हुई, जिसके बाद मामले की सूचना परैया पुलिस को दी गई। जानकारी के अनुसार, सिकंदराचक गांव निवासी कमलदेव प्रसाद के घर में घुसे चोर नगदी, जेवर सहित अन्य सामान ले गए।