खालवा: खंडवा में 25 साल पुराना माखनलाल विवि परिसर बंद, आर्थिक घाटे के कारण लिया फैसला: कुलपति
Khalwa, Khandwa | Apr 26, 2026 निमाड़ अंचल में 25 साल से संचालित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (एमसीयू) का खंडवा परिसर अब पूरी तरह बंद कर दिया गया है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी नए शैक्षणिक सत्र के प्रवेश विज्ञापन में खंडवा केंद्र का नाम शामिल नहीं है।