संतकबीरनगर। जंगल बेलहर गांव निवासी एक महिला ने शुक्रवार दोपहर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रार्थना पत्र सौंपा। महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति, सास, चचेहरे ससुर व जेठ ने मिलकर उसे घर से बाहर निकाल दिया है। मुकदमा दर्ज होने के बावजूद गिरफ्तारी न होने से परेशान महिला ने डीएम से न्याय की गुहार लगाई।