हरदोई: कोतवाली देहात क्षेत्र में हुई दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत, दो घायल होने की जानकारी सीओ अंकित मिश्र ने दी
Hardoi, Hardoi | Apr 18, 2026 सीओ अंकित मिश्र ने बताया कि हरदोई की कोतवाली देहात क्षेत्र में शनिवार सुबह करीब तीन बजे दर्दनाक हादसा हुआ। एक कुत्ते को बचाने के चक्कर मे अनियंत्रित हुई बाइक पेड़ से टकरा गई, टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक में आग लग गयी, घटना में कोतवाली शहर के लाइन पुरवा निवासी अमित की जलकर मौत हो गयी वहीं उसका छोटा भाई सनी और बेटा रचित घायल हो गए।