बालोद: भूपेश बघेल ने कहा, खाद की कमी जानबूझकर लाई जा रही है ताकि अमेरिका का अनाज भारत में बिके
Balod, Balod | May 29, 2026 नगर पंचायत पलारी उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा में पहुंचे छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री Bhupesh Baghel ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने धान खरीदी, खाद-बीज की कमी, महंगाई, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों सहित कई मुद्दों पर सरकार को घेरा।