गिर्वा: उदयपुर के एमबी अस्पताल के जनाना अस्पताल में महिला सफाईकर्मी की बिगडी तबियत, प्राथमिक उपचार के बाद मिली छुट्टी।
Girwa, Udaipur | Mar 2, 2024 उदयपुर के एमबी हॉस्पिटल के जनाना हॉस्पिटल की सफाईकर्मियों के हडताल पर चले जाने से हॉस्पिटल में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। वहीं दूसरी और अपनी मांगो को पूरा करवाने के लिए भूख हडताल कर रही सफाईकर्मी की तबियत बिगड गई। जिसके बाद उसका प्राथमिक उपचार किया गया।