झांसी: चित्रा चौराहे पर शराब पीकर उत्पात मचा रहे युवकों ने सिविल ड्रेस में पहुंचे सिपाहियों से की मारपीट
Jhansi, Jhansi | May 30, 2026 झांसी के चित्रा चौराहे पर उस समय हड़कंप मच गया जब शराब के नशे में उत्पात मचा रहे युवकों की सूचना पर सिविल ड्रेस में पहुंचे पुलिसकर्मियों के साथ ही युवकों ने मारपीट कर दी। बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन कार्रवाई के दौरान कुछ युवकों ने पुलिसकर्मियों से बहस शुरू कर दी और देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया।