गिर्वा: उदयपुर में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ डबोक एयरपोर्ट पहुंचे, चित्तौड़गढ़ के लिए हुए रवाना
Girwa, Udaipur | Feb 9, 2025 उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज उदयपुर पहुंचे, जहां डबोक स्थित महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान टीएडी मंत्री बाबूलाल खराड़ी, सांसद सीपी जोशी, पूर्व मंत्री लालचंद कटारिया, विधायक उदयलाल डांगी, संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी, आईजी राजेश मीणा, जिला कलेक्टर नमित मेहता, एसपी योगेश गोयल सहित कई प्रशासनिक व राजनीतिक हस्तियां मौजूद रहीं।