गिर्वा: उदयपुर जिले के गोगुंदा-पिंडवाड़ा हाईवे पर चौथे दिन भी हादसा, ट्रेलर चट्टान से टकराया
Girwa, Udaipur | Feb 8, 2025 गोगुंदा-पिंडवाड़ा हाईवे पर हादसों का सिलसिला जारी है। शनिवार को मालवा चौरा के पास पाउडर से भरा ट्रेलर अनियंत्रित होकर चट्टान से टकरा गया। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हुआ, जबकि सड़क किनारे काम कर रहे एक दर्जन मजदूर बाल-बाल बचे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेलर डिवाइडर पार कर दूसरी सड़क पर पहुंचा और चट्टान से टकरा गया l