सोनबरसा: सर्लाही में भारतीय नंबर की कार जब्त, नेपाल प्रशासन हुआ सख्त
नेपाल के सर्लाही जिले के लालबंदी क्षेत्र में अवैध रूप से चल रही भारतीय नंबर की सेंट्रो कार को पुलिस ने जब्त कर लिया। लालबंदी एरिया पुलिस व ट्रैफिक चेकपोस्ट की संयुक्त कार्रवाई में पकड़े गए वाहन की वैधता 2023 में ही समाप्त हो चुकी थी। पांच दिनों के भीतर इसे सर्लाही कस्टम्स को सौंप दिया गया। कार्रवाई के बाद सीमा से सटे सोनबरसा, भिट्ठामोड़ समेत आसपास के बाजारों