धमतरी: दुर्घटनाओं को रोकने के लिए नगर निगम ने सड़क में घूमने वाले 45 मवेशियों को पकड़ा
धमतरी शहर में सड़कों पर घूम रहे आवारा मवेशियों से आमजन को हो रही परेशानी को ध्यान में रखते हुए नगर निगम द्वारा मवेशी धरपकड़ अभियान को तेज कर दिया गया है। इसी क्रम में निगम की टीम ने अंबेडकर चौक से अर्जुनी चौक तक तथा अंबेडकर चौक से रुद्री रोड मार्ग पर विशेष अभियान चलाते हुए कुल 45 मवेशियों को पकड़ा। पकड़े गए सभी मवेशियों को सुरक्षित रूप से अर्जुनी गौठान में।