बांसवाड़ा: कुपड़ा गांव में एक सप्ताह से चोरों का आतंक, चोरों द्वारा ग्रामीणों पर पथराव, ग्रामीण जागकर कर रहे हैं चोरों का मुकाबला
सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुपड़ा गांव मे इन दोनों पीछे एक सप्ताह से चोरों के आतंक से ग्रामीण परेशान है। मंगलवार सुबह 11 बजे ग्रामीणों ने बताया कि चोरो द्वारा मिल मे कार्य करने वाले दो किराएदारो के मकानों का तालें तोड़कर चोरी का प्रयास किया, वही गांव के एक फार्म हॉउस से पानी सप्लाई की मोटर चोरी करके लें गए। और ग्रामीण जाग कर चोरो मुकाबला कर रात बिता रहे हे।