बांदा: कलेक्ट्रेट पहुंचकर वृद्ध दंपति ने DM से लगाई फरियाद, बेटे की हत्या के मामले में 2 लोगों की गिरफ्तारी की मांग की
Banda, Banda | Mar 25, 2025 बांदा के तिंदवारी क्षेत्र के गजनी गांव के निवासी वृद्ध दंपति मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां इन्होंने अपने बेटे प्रदीप की हत्या के मामले मे 2 लोगो को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर DM को प्रार्थना पत्र दिया। शिकायत लेकर पहुंचे शिवरतन ने बताया मेरे बेटे प्रदीप की 12 मार्च को महेश, मुकेश व अजय ने मिलकर हत्या कर दी थी। मगर पुलिस ने अजय को ही गिरफ्तार किया है।