हमीरगढ़: विश्व पर्यावरण दिवस पर हरियाली पर वार: मंगरोप में धड़ल्ले से कट रहे पुराने पेड़, लकड़ियों से भरे ट्रक खुलेआम गुजर रहे
हमीरगढ़। तहसील के मंगरोप में एक ओर पूरा प्रदेश विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण संरक्षण और पौधारोपण का संदेश दे रहा है,वहीं दूसरी ओर मंगरोप क्षेत्र में प्रकृति के दुश्मन बने वृक्ष माफिया खुलेआम हरियाली का सफाया करने में जुटे हुए हैं।क्षेत्र में बड़े पैमाने पर पुराने,छायादार और पर्यावरण की दृष्टि से महत्वपूर्ण पेड़ों की कटाई किए जाने का मामला सामने आया है।