सिकंदराराऊ: मटकोटा के लोकतंत्र सेनानी दीना पहलवान का निधन, राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई
मटकोटा निवासी लोकतंत्र सेनानी दीना पहलवान का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनकी तबीयत खराब होने पर उन्हें उपचार के लिए अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। उनको राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। पुलिस बल द्वारा दिवंगत लोकतंत्र सेनानी को गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया और सलामी देकर सम्मानपूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित की गई।