सरमथुरा: सरमथुरा में वन विभाग के प्लांटेशन कार्यों पर उठे सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग की गई
सरमथुरा क्षेत्र में वन विभाग के अंतर्गत चल रहे प्लांटेशन कार्यों को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष (एसटी) भरत सिंह मीणा ने इन कार्यों में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाया है। भरत सिंह मीणा का कहना है कि सरमथुरा वन नाका खुदिया में किए गए नए प्लांटेशन कार्यों में भारी गड़बड़ी की आशंका है। उनके अनुसार योजनाओं में खर्च किए गए बजट और जमी