सांगानेर: जयपुर के तीन इलाकों में महिलाओं के साथ चेन स्नेचिंग की वारदात, बाइक सवार बदमाशों की तस्वीरें सीसीटीवी में कैद
जयपुर में बाइक सवार बदमाशों ने लगातार चेन स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देकर लोगों में दहशत का माहौल बना दिया है। वहीं शहर के अलग-अलग इलाकों में तीन चेन स्नेचिंग की वारदात का मामला सामने है। दरअसल शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में तीन बड़ी वारदातें सामने आईं, जबकि इससे एक दिन पहले वैशाली नगर में भी इसी तरह की घटना हुई थी। वारदात का सीसीटीवी भी सामने आया है।