डीग: डीग में कड़ी सुरक्षा के बीच भूगोल लैब असिस्टेंट भर्ती परीक्षा सम्पन्न, 76.98% अभ्यर्थियों की रही उपस्थिति
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित प्रयोगशाला सहायक और कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक संयुक्त सीधी भर्ती-2026 के तहत शनिवार को प्रयोगशाला सहायक (भूगोल) की पहली परीक्षा जिले में शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई। परीक्षा के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए, जिससे पूरी प्रक्रिया व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सकी।