मंझनपुर: बजहा खुर्रमपुर के पास तेज रफ्तार पिकअप से कुचलकर बालक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस ने पिकअप किया कब्जे में
बजहा खुर्रमपुर गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप से कुचलकर चार वर्षीय बालक की मौत हो गई। घटना से स्वजन में कोहराम है। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बजहा खुर्रमपुर गांव के पवन कुमार ने बताया कि उनका चार वर्षीय बेटा अमित घर के पास ही टहल रहा था। इस दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने अमित को कुचल दिया।