सैदपुर: सड़क पार करते समय ट्रक की टक्कर से पंचर मिस्त्री की दर्दनाक मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
सैदपुर थानाक्षेत्र के खिजिरपुर के नसीरपुर गांव में शनिवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में पंचर बनाने का काम करने वाले एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना से नाराज ग्रामीणों ने करीब आधे घंटे तक सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर घटनास्थल पहुंचे प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों द्वारा उचित कार्रवाई के आश्वासन के बाद जाम समाप्त हुआ।