बुलंदशहर: बुलंदशहर का एक्यूआई 494, 'बेहद खराब' श्रेणी में हवा, कोहरे और धीमी हवा से बिगड़ी स्थिति, जीआरएपी 3 की पाबंदियां लागू
बुलंदशहर की वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) एक बार फिर ’बेहद खराब’ श्रेणी में पहुंच गया है। रविवार को शहर का औसत एक्यूआई 494 दर्ज किया गया। कोहरे की शुरुआत और हवा की गति कम होने को इसकी मुख्य वजह बताया जा रहा है। पिछले कई दिनों से बुलंदशहर की वायु गुणवत्ता ’खराब’ श्रेणी में थी। शुक्रवार को शहर का औसत एक्यूआई 282 था, जो शनिवार को बढ़कर 325 हो गया। रविवार को यह