बुलंदशहर: मोहल्ला देवीपुर में गैस गीजर के कारण नाबालिग लड़की की हुई मौत
बुलंदशहर नगर के मोहल्ला देवीपुर में गैस गीजर लगे बाथरूम में नहाने गई एक नाबालिक लड़की अचेत हो गई जिसके बाद उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया, जानकारी देते हुए परिजनों द्वारा बताया गया की गरिमा पुत्री मुकेश कुमार उम्र लगभग 15 वर्ष देवीपुरा प्रथम के साथ यह हादसा हुआ, जानकारी रविवार दोपहर लगभग 12:00 बजे दी गई।