मुज़फ्फरनगर: पानी के विवाद में शेरपुर रणभूमि बना, सड़क पर चले लाठी-डंडे और घूंसे, पांच का हुआ चालान, मारपीट का वीडियो वायरल
पुरकाजी थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव में पानी के उपयोग और निकासी को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों पक्ष लाठी-डंडों और लात-घूंसों से एक-दूसरे पर हमला करते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस के अनुसार मामला करीब एक सप्ताह पुराना है। दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज कर 5 आरोपियों का शांतिभंग में चालान किया जा चुका है