खरगोन | भीलगांव फायरिंग कांड के आरोपियों पर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। सोमवार दोपहर एसपी रविंद्र वर्मा ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि खाकी की टीम ने दबिश देकर तीन और फरार आरोपियों को धरदबोचा है। पुलिस ने कुलदीप मेहरबान सिंह, संदीप हुकुमचंद प्रजापति और रवि विक्रम चौहान को राउंडअप कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।